Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: 24 मार्च 2020 को भारत में कोरोना के कारण पहले लॉकडॉउन की घोषणा की गई। इस बीच कोरोना एक वैश्विक महामारी के तौर पर तो सामने आया ही, साथ ही साथ इसके आर्थिक और सामाजिक पहलू भी खुल कर सामने आए। लॉकडाउन के बाद अनलॉक का पहला चरण शुरू हो गया है। बाजार खुलने लगे हैं। परिवहन सेवाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन एक बड़ा सवाल अब भी बाकी है। ये सवाल शिक्षा और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा है। हर कोई यही जानना चाहता है कि स्कूल कब खुलेंगे। और जब स्कूल खुलेंगे तो सुरक्षा के क्या इंतजाम होंगे। इस सवाल का जवाब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया है। डॉ. निशंक ने कहा कि स्कूल्स 15 अगस्त के बाद खुलेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए फिलहाल स्कूलों के खुलने की संभावना नहीं दिख रही। देशभर के स्कूल 15 अगस्त के बाद ही खोले जाएंगे।