कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत जे पाठक उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं। डीआईडी के मंच से लेकर रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी तक का उनका सफर बेहद शानदार रहा...ये वीडियो देखिए
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Punit j pathak uttarakhand connection
पौड़ी गढ़वाल: अपने सपने को जीते हुए, सफलता हासिल करना कोई आसान बात नहीं है। खुद पर नियंत्रण और अपने लक्ष्य को पाने का जुनून होना बेहद जरूरी है। आज हम आपको पहाड़ की ऐसी ही शख्सियत के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने डांस और अभिनय से उत्तराखंड का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया। ये हैं कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत जे पाठक, जो कि उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं। इतनी ही नहीं वो अच्छी खासी गढ़वाली भी बोल लेते हैं। डीआईडी के मंच से लेकर रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी तक का उनका सफर बेहद शानदार रहा। पुनीत ने जिस भी क्षेत्र में कदम रखा वहां उन्होंने लाजवाब ख्याति प्राप्त की। हाल ही में बीइंग उत्तराखंडी चैनल ने कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत जे पाठक से खास बातचीत की। इस बातचीत के लाइव सेशन का वीडियो हम आपको जरूर दिखाएंगे, लेकिन उससे पहले पुनीत जे पाठक के बारे में थोड़ा और जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल का जादू, 1 दिन में 1 करोड़ लोगों ने देखा ये गीत..आप भी देखिए
स्कूल के दिनों में पुनीत क्रिकेटर रहे। जूडो-कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल की। पढ़ाई में भी अच्छे थे, लेकिन उन्होंने करियर के तौर पर डांस को चुना। पुनीत कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। डांस प्लस के जज के तौर पर भी हम उन्हें देख चुके हैं। पुनीत रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के विजेता भी रहे। पुनीत के पिता गुजरात से हैं, जबकि माता उत्तराखंड के गढ़वाल से हैं। पुनीत कहते हैं कि नानी का घर उनके लिए हमेशा से मिनी उत्तराखंड रहा है, जिससे वो गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। चलिए अब आपको कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत जे पाठक का इंटरव्यू दिखाते हैं। जिसे बीइंग उत्तराखंडी ने अपने सोशल पेज पर शेयर किया है। इंटरव्यू बहुत शानदार है, इसमें आप पुनीत को गढ़वाली बोलते देखेंगे, आपको उनके बारे में कई नई बातें भी पता चलेंगी। उनके सुझाव डांस के क्षेत्र में करियर बनाने वालों को मोटिवेट करेंगे, आपको खुद के उत्तराखंडी होने पर गर्व भी महसूस होगा।