Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: गढ़वाल राइफल के जवान आशीष नेगी की मौत के बारे में एक और खबर आ रही है। रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा के मक्कू गांव के ग्वाड़ - ज्यूलना के आशीष सिंह नेगी की आत्महत्या की खबर आ रही है। ईटीवी न्यूज़ और अमर उजाला के मुताबिक जवान आशीष ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। खबर के मुताबिक ये अभी तक पता नहीं लग पाया है कि आशीष ने यह कदम किन हालातों में उठाया है। जवान आशीष पुंछ के मेंढर सबडिवीजन में नियंत्रण रेखा पर तैनात थे। खबर के मुताबिक आठ गढ़वाल राइफल के जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी। जवान मौके पर गए तो लांस नायक आशीष खून से लथपथ पड़े थे। तुरंत ही वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और मौके पर डॉक्टर को बुलाया गया। खबर है डॉक्टर ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया। उधर केदारनाथ विधायक मनोज रावत के मुताबिक जवान आशीष आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हैं।
दुखद खबर
#रुद्रप्रयाग जिले की #केदारनाथ विधानसभा के मक्कू गाँव के ग्वाड़ - ज्यूलना के आशीष सिंह नेगी सुपुत्र श्री विक्रम...
Posted by Manoj Rawat on Monday, June 8, 2020