Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन से एक ओर बेरोजगारी फैल रखी है तो वहीं दूसरी ओर गृह क्लेश भी तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए चिंता सताई जा रही है जिसका परिणाम अवसाद और गृह क्लेश के रूप में सामने आ रहा है। अल्मोड़ा से भी ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में हो रहे आपसी कलह और पति की बेरोजगारी से एक महिला इस कदर परेशान हो उठी कि उसने खुद तो जहर खा के जान दे दी वहीं अपने 2 साल के बच्चे को भी जहर पिला दिया। जी हां, मात्र 2 साल का बच्चा जिसे अंदाजा भी नहीं था कि उसकी मां परेशानी के चलते उसकी जिंदगी तक के साथ खिलवाड़ कर देगी। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। सूत्रों के अनुसार अल्मोड़ा के दूरस्थ क्षेत्र खाल्यो निवासी देव सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी पत्नी देवकी, 7 वर्षीय बेटी हिमांशी और 2 वर्षीय बेटा हिमांशु अल्मोड़ा में रहते थे। आगे पढ़िए