Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: सीएम त्रिवेन्द्र ने देहरादून के क्वारेंटाईन सेंटर में युवक के आत्महत्या पर संबंधित नोडल अधिकारी व डाक्टर को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। आपको बता दें कि ये खबर देहरादून जिले के रायपुर से आई थी। जहां क्वारंटाइन सेंटर में एक युवक ने आत्महत्या कर दी। इस खबर के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गुलरघाटी क्वारंटाइन सेंटर में एक युवक ने फांसी लगाई और खुदकुशी कर ली। सुबह जब क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे बाकी लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में खबर भी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को इस बारे में सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि 19 साल का युवक हरिद्वार का रहने वाला था। वह 5 जून को मध्यप्रदेश के जबलपुर से लौटा था। इसके बाद उसे गुलरघाटी क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया था। सुबह जब युवक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने इस बारे में पुलिस को खबर दी। आगे पढ़िए