दुखद: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, घर में फांसी लगाकर दी जान

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी (Sushant Singh Rajput suicide) की है। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दी है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Sushant Singh Rajput suicide: Sushant singh rajpoot suicide
Image: Sushant singh rajpoot suicide

देहरादून: इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की है। आज तक की खबर के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दी है। वह बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे और उन्होंने ऐसा क्यों किया.. यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने धारावाहिक ‘किस देश में है मेरा दिल’ से काम की शुरुआत की थी। 'काय पो छे' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने आमिर ख़ान की सुपर हिट फ़िल्म पीके में भी काम किया था। फिल्म महेंद्र सिंह धोनी के जरिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ दिए थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी, जिसमें वो सारा अली खान के साथ नजर आए थे। फिलहाल उन्होंने खुदकुशी क्यों की है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।


ये भी बताया जा रहा है कि कल ही सुशांत अपने दोस्तों के साथ मिले थे। सुबह जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद का नज़ारा स्तब्ध कर देने वाला था।