रुद्रप्रयाग: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। साल 2020 ना जाने अभी और कितनी बुरी खबरें लेकर आएग। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दी है। वो बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे और उन्होंने ऐसा क्यों किया.. यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का शिकार थेl बीती रात वो अपने दोस्तों के साथ ही थे। खबर है कि सुबह उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोलाl इसके बाद दोस्तों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान था। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। केदारनाथ फिल्म के बारे में तो आप जानते ही होंगे। सुशांत सिंह राजपूत 2019 में इस फिल्म में नज़र आए थे। इस फिल्म की शूंटिंग उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण में हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत के साथ इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नज़र आई थीं।