Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में गरीब बच्चों के हक पर डाका डालकर छात्रवृत्ति घोटाला करने वालों के खिलाफ एसआईटी जांच कर रही है। नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर जांच जारी है। इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने 22 कॉलेज संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी कॉलेजों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जिला समाज कल्याण विभाग से 10 करोड़ से ज्यादा की रकम का गबन किया है। ये मुकदमें 10 करोड़ 88 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में दर्ज किए गए हैं। कॉलेज संचालकों पर अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्र-छात्राओं के फर्जी दस्तावेज दिखाकर करोड़ों रुपये की धनराशि हड़पने का आरोप है। ये धनराशि गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर दी जानी थी। इस मामले में 22 शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ 10 करोड़ 88 लाख 73 हजार 124 रुपये के गबन को लेकर देहरादून और हरिद्वार के विभिन्न थानों में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे देखिए पूरे कॉलेजों की लिस्ट