Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के मूनाकोट में प्रवासी युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा है। मरने वाले युवक का नाम कैलाश चंद है। वो 30 साल का था। कैलाश तीन दिन पहले ही क्वारेंटीन सेंटर से घर वापस लौटा था। परिजन उसके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उसके लौटने से सब खुश थे, लेकिन किसे पता था कि 3 दिन बाद ही कैलाश अनहोनी का शिकार हो जाएगा। सोमवार शाम किसी और की गलती से चली गोली सीधे कैलाश को आकर लगी, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैलाश के घर में पत्नी और ढाई साल की बेटी के अलावा माता-पिता और एक छोटा भाई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी गहरे सदमे में है। चलिए अब आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं। हादसा मझेड़ा गांव में हुआ।