उत्तराखंड: मेहंदी से ठीक पहले दुल्हन ने लगाई फांसी, प्रेमी ने भी की खुदकुशी

अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगा कर अपने जीवन को समाप्त कर दिया। दूसरी ओर युवती के प्रेमी ने भी अपनी प्रेमिका के गम में उसी दिन फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Tehri Garhwal News: Girl and boy suicide in tehri garhwal
Image: Girl and boy suicide in tehri garhwal

टिहरी गढ़वाल: प्रेम के मायने सबके लिए अलग होते हैं। प्रेम का जिंदगी में सकारात्मकता बरकरार रखने के लिए होना जरूरी है। ऐसा ही कुछ नरेंद्र नगर में देखने को मिला। 13 जून का दिन नरेंद्रनगर के गांव मंज्याड़ी के लिए एक काला दिन बनकर सामने आया। एक खबर के मुताबिक नरेंद्र नगर के मंज्याड़ी गांव में एक ही दिन में एक युवती और एक युवक ने अपने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों की उम्र कम थी। मृतक युवक की उम्र 20 साल व मृतका युवती की मात्र 18 साल उम्र थी। एक ही दिन में गांव के अंदर दो जवान मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस तुरंत ही वहां पहुंची और मामले की गहराई से जांच की। खबर के मुताबिक यह प्रेम प्रसंग का मामला था। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। पुलिस चौकी इंचार्ज शिवपुरी, नीरज रावत के अनुसार मृतका युवती की शादी बीते 15 जून को ग्राम ओडाडा में होनी तय हुई थी। 14 जून को उसकी मेहंदी की रस्म थी। युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक के साथ चल रहा था। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - Coronavirus: उत्तराखंड में अब 83 कंटेनमेंट जोन, यहां गलती से भी न जाएं..देखिए पूरी लिस्ट
चूंकि युवती की शादी दोनों के प्रेम प्रसंग के बीच एक बड़ी बाधा आ रही थी इसलिए महज 18 वर्ष की युवती को सिवाय आत्महत्या के और कुछ नहीं सूझा। यह सोचे बगैर की उसके इस कदम से उसके घरवालों को कितनी ठेस पहुंचेगी, उसने शादी से ठीक एक दिन पहले खत्म होते प्रेम प्रसंग की चिंता में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसके आत्महत्या करने के ठीक 4 घंटे के बाद उसके 20 वर्षीय प्रेमी ने भी आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के अनुसार 13 जून को सुबह लगभग 11:00 बजे 18 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना की खबर गांव वालों को जैसे ही पता लगी वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के इलाके में भी यह खबर आग की तरह फैल गई। गांव में हड़कंप मच गया। युवती के परिजन और अन्य लोग इस सदमे से उबर पाते और कुछ समझ पाते कि तभी अचानक युवती की आत्महत्या करने के ठीक 4 घंटे के बाद उसी गांव के एक 20 वर्षीय युवक ने भी गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी तुरंत ही नजदीकी पुलिस चौकी शिवपुरी को दी गई। पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज रावत टीम सहित गांव में पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने भी प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम ऋषिकेश एम्स में कराया गया जिसके बाद दोनों का दाह संस्कार किया गया। गांव में एक ही दिन में दो जवान युवाओं के आत्महत्या करने के बाद से ही मातम पसरा हुआ है।