Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच अल्मोड़ा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। अल्मोड़ा में अल्मोड़ा-सोमेश्वर मार्ग पर भगतोल के पास एक कार संख्या यूपी 32TB 2492 खाई में गिर गयी। हादसे में कार सवार पिता और पुत्र दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और इसके बाद दोनों घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुचाया गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पिता और पुत्र कार में सवार होकर नैनीताल से सोमेश्वर की तरफ जा रहे थे। भगतोला के पास कार अनियंत्रित होकर 30 मीटर खाई में जा गिरी। इसके बाद जहां पर आपदा व पुलिस की टीम मौके पर पहुच गई। इसके बाद दोनों घायलों को 108 की मदद से अल्मोड़ा जिला अस्पताल पहुचाया गया। यहां से दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुऐ डांक्टरों ने हायर सेंटर हल्द्वानी को रेफर कर दिया है। आगे देखिए वीडियो