Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: गालवान घाटी में भात-चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प के बाद गहमा-गहमी बरकरार है। हिमाचल में राज्य खुफिया इकाइयों को अलर्ट किया गया है। लद्दाख सेक्टर में चीन और भारतीय सेना के चीन की सेना के बीच हालिया फेस-ऑफ को देखते हुए, किन्नौर और लाहुल-स्पीति जिलों को अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। लद्दाख में सीमा पर बिगड़े हालात का असर उत्तराखंड में भी साफ दिख रहा है। उत्तराखंड के चमोली जिले की सीमा चीन से सटी है। लद्दाख हिंसा के बाद चमोली में भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बढ़ते तनाव को देखते हुए उन इलाकों में सैन्य बलों की तैनाती की जा रही है, जो चीन की सीमा से सटे हैं। भारतीय सेना के जवान भारी संख्या में चमोली भेजे जा रहे हैं। उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा करीब 345 किलोमीटर लंबी है। बीआरओ यहां भारत-चीन बॉर्डर के बीच सड़क निर्माण के काम में जुटा है। सामरिक दृष्टि से ये सड़क भारत के लिए काफी अहमियत रखती है। आगे जानिए कब कब देवभऊमि पर ड्रैगन की नज़र पड़ी।