Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: भारत और चीन के बीच लद्दाख में पिछले कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इस बीच एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देश के बड़े न्यूज चैनल आजतक और एबीपी की खबर के मुताबिक चीन की कायराना हरकत की तस्वीर सामने आई है, जिनसे चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को निशाना बनाया था। बताया गया है कि चीन के सैनिकों ने कील लगे सरिये की रॉड्स से भारतीय जवानों पर हमला किया।खबर के मुताबिक गलवान घाटी में जो झड़प हुई, उसमें गोलियां नहीं चली थीं। ऐसे में चीन के सैनिकों ने घात लगाकर नुकीली कीलों वाले मोटे-मोटे सरियों से भारतीय सैनिकों पर हमला किया था। इस हमले में .भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं। चीन की ये हरकत साफ बयां करती है कि ये कोई अचानक हुई झड़प नहीं थी। तस्वीरें बयां करती हैं कि चीन ने धोखा दिया है और घात लगाकर भारतीय जवानों को निशाना बनाया है। आज तक की खबर के मुताबिक इन्हीं नुकीले हथियारों की वजह से कई भारतीय जवानों के शव क्षत विक्षत मिले हैं।