उत्तराखंड में शोक की लहर, बॉर्डर पर शहीद हुआ पहाड़ का सपूत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का बेटा जम्मू कश्मीर में बॉर्डर पर शहीद हुआ है। जवान का नाम दीपक डसीला बताया जा रहा है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Martyr Deepak Dasila: deepak dasila of pithoragarh martyr in jammu and kashmir
Image: deepak dasila of pithoragarh martyr in jammu and kashmir

पिथौरागढ़: उत्तराखँड में एक बार फिर से शोक की लहर है। उत्तराखंड ने एक बार फिर से अपना एक सपूत खो दिया है। जी हां.. उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक न्यूज़ वेबसाइट के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का बेटा जम्मू कश्मीर में बॉर्डर पर शहीद हुआ है। जवान का नाम दीपक डसीला बताया जा रहा है। वेबसाइट के मुताबिक दीपक डसीला पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली गांव के रहने वाले थे। खबर है कि दीपक डसीला है कुमाऊं रेजिमेंट के थे और इन दिनों राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। बताया जा रहा है कि खबर मिलने के बाद शहीद के गृह क्षेत्र समेत पूरे जिले में शोक की लहर है। खबर ये भी है कि दीपक डसीला की पिछले साल ही शादी हुई थी। कुछ रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि दीपक डसीला को ऑन ड्यूटी हार्ट अटैक आया है। इस वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। दीपक डसीला है कुमाऊं रेजिमेंट के थे और इन दिनों राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। बताया जा रहा है कि खबर मिलने के बाद शहीद के गृह क्षेत्र समेत पूरे जिले में शोक की लहर है।