उत्तराखंड शहीद: घर का ‘दीपक’ बुझ गया, 1 साल पहले हुई थी शादी..पत्नी और मां बेसुध

दीपक की शहादत की खबर के बाद परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। उनकी पत्नी और मां बेसुध हालत में हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Deepak Singh Dasila: Pithoragarh martyr deepak singh dasila
Image: Pithoragarh martyr deepak singh dasila

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के वीर सपूतों ने हमेशा आगे बढ़कर देश रक्षा में अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। ऐसे वीर सपूतों को हमारा शत-शत नमन है। एक बुरी खबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से आई है। यहां गंणाई गंगोली तहसील के वीर सपूत दीपक सिंह डसीला का जम्मू कश्मीर में निधन हो गया। 27 साल के दीपक सिंह डसीला के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मां और पत्नी को जब से यह खबर मिली है, वह बेसुध पड़ी हैं। क्षेत्र के लोग परिवार का ढांढस बंधा रहे हैं। गणाई गंगोली से 9 किलोमीटर दूर रुगड़ी गांव में पड़ता है जवान दीपक सिंह डसीला का घर। दीपक सिंह डसीला कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे और वर्तमान में उनकी तैनाती राष्ट्रीय राइफल में थी। वो जम्मू कश्मीर में बॉर्डर पर तैनात थे। खबर है गुरुवार को ड्यूटी के दौरान दीपक को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। सेना के अफसरों द्वारा दोपहर को दीपक के निधन की सूचना उनके परिवार को दी गई। इसके बाद से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। दीपक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और 1 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। शहादत की खबर सुनकर दीपक की पत्नी और मां बेसुध है। जरा सोचिए उस परिवार पर क्या बीत रही होगी जिन का इकलौता बेटा इस तरह चला गया। उस पत्नी की भी मांग सूनी हो गई, जो 1 साल पहले ही शादी के बंधन में बंधी थी। जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार तक घर पहुंचने की उम्मीद है। शहीद दीपक सिंह डसीला को हमारा शत शत नमन...भगवान उनके परिवार को ये असीम दुख सहने की क्षमता प्रदान करें
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में शोक की लहर, बॉर्डर पर शहीद हुआ पहाड़ का सपूत