रुद्रप्रयाग जिले की आरुषि गंभीर रूप से बीमार है..कृपया मदद करें, ज्यादा से ज्यादा शेयर करें

हमारी आपसे अपील है कि इस बच्ची की मदद के लिए पोस्ट को शेयर जरूर भी जरूर करें...ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये बात पहुंच सके और आरूषि की मदद हो सके।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Aarushi Rudraprayag: Help arushi of rudraprayag district
Image: Help arushi of rudraprayag district

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के लोगों ने किसी जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा हाथ आगे बढ़ाए हैं। आज इस बेटी को आपकी मदद की दरकार है और उम्मीद है कि आप मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएंगे। आपसे अपील है कि इस बिटिया की मदद के लिए इस पोस्ट को शेयर जरूर करें, ताकि सामर्थ्य वान लोगों तक ये अपील पहुंच सके। रुद्रप्रयाग, के बष्टि गांव की निवासी मासूम आरुषि इस समय जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। ऐसे में हम सबकी साझी जिम्मेदारी बनती है कि हम आरुषि की मदद करें। आरूषि के पूरे शरीर और फेफड़ों में पानी भर चुका है। किडनी भी खराब हो गई है। सांस लेने में तकलीफ हो रही है। आरुषि को जल्द से जल्द वेंटिलेटर पर रखना अति आवश्यक है वरना उसका जीवन संकट में पड़ सकता है। बच्ची के पिता हरि सिंह मजदूरी करके अपना परिवार का पेट पालते हैं। उनकी 7 लड़कियां और 1 लड़का है। परिवार की आर्थिक परिस्थितियां भी ठीक नहीं है। आरुषि के पिता अपनी नन्ही बच्ची का इलाज करवाने में अक्षम हैं। दुर्भाग्य देखिए कि इलाज का खर्चा न होने पर बच्ची को श्रीनगर हॉस्पिटल से घर की ओर लाना पड़ा। बच्ची घर में तड़प रही है। वहीं डॉक्टर्स ने आरुषि को देहरादून के अस्पतालों में दिखाने या एम्स ऋषिकेश में दिखाने के लिए बोला है। आगे भी पढ़िए

यह भी पढ़ें - खतरा: उत्तराखंड में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 99, सभी इलाके सील..देखिए नई लिस्ट
आरुषि के पिता किसी भी तरह से अपनी बेटी का इलाज कराने में असमर्थ हैं। ऐसे में यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम आरुषि की जान बचाएं। बूंद-बूंद से सागर भरता है। ऐसे में छोटी से छोटी मदद भी क्या चमत्कार कर जाए कोई नहीं जानता। राज्य समीक्षा आप सभी से यह अपील कर रहा है कि आरुषि की मदद करें। उसको जीवन दान दें। यह उसकी जिंदगी का सवाल है और जान है तो जहां है। मनुष्य होकर मनुष्य के काम आना ही मानवता का पहला धर्म है। हम आगे आपको आरुषि के पिताजी की अकाउंट्स डिटेल भेज रहे हैं। उस पर अपना सहयोग दें और आरुषि एवं उसके गरीब परिवार की ओर मदद का हाथ बढ़ाएं।
बैंक अकाउंट नम्बर - 32353177059
IfSC कोड - SBIN0009834
मोबाइल नंबर- 9720385323