Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: द्वाराहाट (अल्मोड़ा), यहां आज बिन्ता क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत भतौंरा में एक तिमंजिले मकान में आग लगने से एक बृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर शासन प्रशासन, विधायक आदि घटना स्थल पर पहुंच चुका है। प्राप्त सूचनानुसार आज प्रातः लगभग 10बजे उक्त मकान में अज्ञात कारणों से भंयकर आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचनानुसार भतौंरा निवासी स्व.घनान्द जोशी की बृद्धा पत्नी भगवानी देवी 75वर्ष अपने दो पुत्रों दिनेश चंद्र जोशी,नन्द किशोर जोशी,बहू बिमला जोशी व पोती नेहा जोशी के सांथ उक्त तिमंजिले मकान में रहती थी। पता चला है कि,आग लगते समय उसके दोनों लड़के व बहू खेतों में रोपाई करने गये थे। जबकि 11में पढ़ने वाली पोती नेहा जोशी उस समय गौशाला गई थी। आगे देखिए तस्वीरें