Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की क्रिकेट टीम के पास अपने खेल को और बेहतर बनाने का मौका है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर उत्तराखंड की सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच चुन लिए गए हैं। अब उत्तराखंड की टीम उनके मार्गदर्शन में अपने खेल को और निखारेगी। वसीम जाफर को भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट के सचिन तेंदुलकर के रूप में जाना जाता है। दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर अपनी मजबूत बल्लेबाजी की तकनीक के लिए जाने जाते हैं। उन्हें मुख्य कोच बनाए जाने से उत्तराखंड के क्रिकेटर्स को उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर के नेतृत्व में सीनियर टीम के खिलाड़ी तकनीकी रूप से मजबूत बनेंगे। वसीम जाफर ने भारतीय टीम के लिए 31 टेस्ट और दो एक दिवसीय मैच खेले हैं। जाफर मौजूदा समय में रणजी मे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रणजी में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी वसीम जाफर के नाम है। मार्च 2020 में जाफर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।