Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का दबदबा बढ़ता ही जा रहा है। जंगली जानवर लगातार इंसानों के ऊपर जानलेवा हमला कर रहे हैं और उन को मौत के घाट उतार रहे हैं। पहले वह अंधेरा होने पर ही बाहर निकलते थे मगर अब तो वह दिन-दहाड़े हमले पर उतर आए हैं।उत्तराखंड के हल्द्वानी के सोनकोट रानीबाग में भी ऐसा ही कुछ हुआ। मंगलवार सुबह मंदिर जा रही एक महिला के ऊपर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया और उसे जान से मार डाला। महिला के बेटे ने तेंदुए के ऊपर पथराव करके अपनी मां की जान बचाने की कोशिश की मगर उसके बाद भी तेंदुए ने महिला को अपने चंगुल से नहीं रिहा किया। महिला को मौत के घाट उतारने के बाद ही वह वहां से जंगलों की तरफ भागा। घटना के बाद से ही पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं और अब बाहर निकलने में भी उनको काफी डर लग रहा है। वहीं वन विभाग को इस घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद उसकी टीम ने नरभक्षी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।