Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हल्द्वानी: बरसात शुरू होने के साथ ही जगह-जगह से तबाही की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से हादसे हो रहे हैं। हादसे की ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली तस्वीर हल्द्वानी से भी सामने आई। जहां गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से छह से ज्यादा डंपर पानी के बहाव में बह गए। ये डंपर खनन कार्य में लगे थे। मौके पर मौजूद मजदूरों और वाहन स्वामियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में सिंचाई विभाग और वन विकास निगम की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। दरअसल पहाड़ में हुई बारिश की वजह से गौला नदी में जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिसके चलते गौला बैराज डैम से नदी में पानी को डिस्चार्ज करना पड़ा। नियमानुसार ऐसा करने से पहले मजदूरों और वाहन स्वामियों को चेतावनी दी जानी चाहिए थी, लेकिन सिंचाई विभाग और वन विकास निगम के बीच आपसी सामंजस्य ना होने की वजह से ऐसा नहीं किया गया।