बीजेपी सांसद अनिल बलूनी (Anil Baluni Priyanka Gandhi Bungalow) नए बंगले में शिफ्ट होने जा रहे हैं। वो बंगला इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को आवंटित था।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Priyanka Gandhi's bungalow to be owned by Anil Baluni
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को अब नया सरकारी बंगला अलॉट हुआ है। अनिल बलूनी अब लोधी एस्टेट दिल्ली में सरकारी बंगले में रहेंगे। खास बात यह है कि ये बंगला इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को आवंटित था। पिछले दिनों ही केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए सरकारी आवास का आवंटन रद्द कर दिया था। अब इस बंगले में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी रहेंगे। आपको बता दें कि अनिल बलूनी सितंबर 2019 से एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे और इस वजह से उन्हें इलाज के लिए मुंबई जाना पड़ा था। दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने अपने वर्तमान आवास को स्वास्थ्य कारणों की वजह से बदलने की मांग की थी। खाली होने वाले बंगलों की लिस्ट में 35 लोधी एस्टेट बंगला सूचीबद्ध होते ही उन्हें आवंटित किया गया।
यह भी पढ़ें - DM मंगेश घिल्डियाल की मेहनत रंग लाई, टिहरी गढ़वाल से आई बड़ी खुशखबरी
प्रियंका गांधी को ये बंगला साल 2000 में SPG सुरक्षा के कारण मिला था। पिछले साल नंवबर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका से SPG सुरक्षा वापस ले ली गई थी। यहां आपको ये भी बता दें कि 21 मई, 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा प्रदान की गई थी. बंगला खाली करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से जारी किया गया है। लोधी एस्टेट वाले बंगले में प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ रहती हैं। वो लगभग दो दशक से इसी बंगले में रह रही हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड बना कोरोना के खिलाफ जंग में मिसाल, रिकवरी रेट के मामले में देश में दूसरा नंबर
सोशल मीडिया पर काफी वक्त से इस बारे में खबरें चल रही थी। अनिल बलूनी अब बीमारी से उबर चुके हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मार्च दो हजार अट्ठारह में अनिल बलूनी को उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड के लिए अपने स्तर पर कई बड़े काम किए हैं। चाहे पहाड़ी क्षेत्रों में आईसीयू यूनिट की स्थापना करना हो या फिर देहरादून से काठगोदाम को जोड़ने वाली नैनी दून जनशताब्दी के लिए अपने स्तर पर प्रयास करने हों। उत्तराखंड के लिए अनिल बलूनी ने कई काम किए हैं। अब जल्दी अनिल बलूनी दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज स्थित बंगले से लोधी रोड स्थित बंगले में शिफ्ट होने जा रहे हैं।