NSA अजीत डोभाल फिर साबित हुए संकट मोचक, 2 घंटे की बातचीत के बाद पीछे हटा चीन

एनएसए अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई बातचीत के बाद गलवान में चीनी सेना एक से दो किलोमीटर पीछे हट गई है...
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
NSA Ajit Doval: NSA Ajit Doval talks on the chinese front
Image: NSA Ajit Doval talks on the chinese front

देहरादून: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल देश के लिए एक बार फिर संकटमोचक साबित हुए। लद्दाख में एलएसी पर जारी गतिरोध के बीच चीनी सेना एक-दो किलोमीटर पीछे हट गई है। चीन ने अपने टेंट भी समेट लिए हैं। लद्दाख सीमा को लेकर अभी तक चीन अड़ियल रवैया अपनाए हुए था, लेकिन रविवार को इस संबंध में अच्छी खबर आई। एनएसएस अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई बातचीत का पॉजिटिव रिजल्ट निकला। दो घंटे तक चली बातचीत के दौरान एनएसए अजीत डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री से सीमा पर जारी तनाव खत्म करने को कहा था।
विदेश मंत्रालय के हवाले से आई सूचना के मुताबिक एनएसए अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच दो घंटे तक बातचीत हुई। जिसमें वे वास्तविक नियंत्रण रेखा से सैनिकों के जल्द से जल्द पीछे हटने पर सहमत हुए। आपको बता दें कि एनएसए अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी दोनों देशों के बीच सीमा वार्ता से संबंधित विशेष प्रतिनिधि हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: खाई में गिरा सेना का वाहन, देवदूत बनकर आए ITBP के जवान
बातचीत के बाद गलवान में अब चीनी सेना एक से दो किलोमीटर पीछे हट गई है। वहां लगे टेंट हटाए जा रहे हैं। जिन प्वाइंट्स PP-14, PP-15, हॉट स्प्रिंग्स और फिंगर एरिया में संघर्ष की स्थिति बनी हुई थी, वहां से भी चीनी सेना की तैनाती खत्म की जा रही है।
एनएसए अजीत डोभाल की कोशिशों से भारत-चीन सीमा पर मई से जारी तनाव कम होता नजर आ रहा है। 15 जून की झड़प के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सेना की मदद से हालात पर नजर बनाए हुए थे। उनकी कोशिशों से अब सीमा पर हालात ठीक होते नजर आ रहे हैं। चीन एलएसी पर तनाव खत्म करने के लिए तैयार हो गया है। दोनों देश अलग-अलग फेज में सिलसिलेवार तरीके से सीमा पर सैनिकों की तैनाती कम करना सुनिश्चित करेंगे। इससे पहले भारतीय सेना ने 6 जून, 22 जून और 30 जून को चीनी सेना से बात की थी। जिसमें मौजूदा स्थिति को वापस अप्रैल से पहले की स्थिति पर ले जाने की बात कही गई थी, लेकिन चीन नहीं माना। अब एनएसए अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच लद्दाख में गतिरोध खत्म करने को लेकर सहमति बनी है।