पहाड़ में इस परिवार की खुशियों पर ‘वज्रपात’, एक झटके में मां और दो बेटियों की मौत

रमेश ने एक झटके में अपनी पत्नी और दो बेटियों को खो दिया। अल्मोड़ा से ये दुखद खबर जरूर पढ़िए
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Almora Dwarahat rain: Three people died in demolition in Almora
Image: Three people died in demolition in Almora

अल्मोड़ा: कौन जानता था कि रमेश को एक दिन ऐसा भी देखना पड़ेगा? भरे पूरे परिवार की खुशियों पर अचानक ग्रहण लग गया। अल्मोड़ा के द्वाराहाट के बिंता ग्राम में कल देर रात तेज बारिश के चलते एक दो मंजिला मकान अचानक गिर गया। हादसे में मकान में रह रहे परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। रमेश राम का 5 सदस्यों का परिवार इस मकान में रहता था हादसे के समय इनका लड़का किशन बगल के मकान में गया हुआ था इस कारण वो हादसे में बच गया। रमेश की पत्नी 45 साल और 18 साल की बेटी की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी लड़की और रमेश घायल हो गए। जब दोनों को हॉस्पिटल ले जा रहे थे तो 11 साल लड़की की भी मौत हो गई। घायल रमेश राम को रानीखेत हॉस्पिटल में भर्ती के इलाज किया जा रहा है। क्षेत्र के विधायक महेश नेगी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के सदस्य किशन को 5 हजार की फोरी सहायता दी।

  • मौके पर मचा हड़कंप

    Three people killed in demolition in Almora
    Pic: 1/ 2
    Image: Three people killed in demolition in Almora

    साथ ही प्रशाशन की ओर से 1 लाख 9 हजार का चैक नायब तहसीलदार ने दिया। विधायक ने कहा की अति शीघ्र ही पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मृतक का मुवावजा ओर मकान बनाने के लिए धनराशि दिलाई जाएगी।

  • जनता में गुस्सा

    Three people killed in demolition in Almora
    Pic: 2/ 2
    Image: Three people killed in demolition in Almora

    वहीं क्षेत्रीय जनता का कहना है कि क्षेत्र में एकमात्र हॉस्पिटल है पर उसमें कोई भी सुविधा नहीं है। अगर वहां डाक्टर होते या सुविधा होती तो शायद पिंकी की जान बचाई जा सकती थी। अति शीघ्र ही डाक्टर की ब्यवस्था होनी चाहिए। जो भी हो बारिश ने एक परिवार के तीन सदस्यों को लील लिया ग्राम में मातम का माहौल है।