आज की सबसे बड़ी खबर, मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार..देखिए वीडियो

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey arrest) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है। देखिए वीडियो
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Vikas Dubey arrest: Most wanted Vikas Dubey arrested
Image: Most wanted Vikas Dubey arrested

देहरादून: आज की सबसे बड़ी खबर उज्जैन से आ रही है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि उज्जैन महाकाल मंदिर के पास खुद विकास ने ही पुलिस को अपना परिचय दिया। कहा जा रहा है कि साथियों के एनकाउंटर के डर से विकास ने खुद ही यह कदम उठाया। आपको बता दें कि इससे पहले गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी अमर दुबे का हमीरपुर में एनकाउंटर हो गया था। साथियों के लगातार एनकाउंटर होने से विकास दुबे परेशान हो गया था। इससे पहले विकास दुबे गैंग का एक और मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बउवा इटावा में ढेर हो गया। कानपुर के कुख्यात बदमाश विकास दुबे की क्राइम कुंडली बहुत बड़ी है। कई बार विकास दुबे समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ भी देखा गया। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - गढ़वाल से दुखद खबर..होम क्वारेंटीन में युवक ने जहर खाकर दी जान, परिवार में कोहराम
पुलिस लगातार विकास दुबे के पीछे पड़ी हुई थी और तलाश में जुटी हुई थी। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विकास दुबे हरियाणा के रास्ते उज्जैन पहुंचा था। फरीदाबाद में नेशनल हाईवे के पास एक होटल में भी रुका था। विकास दुबे की तलाश में पुलिस और एसटीएफ की करीब 100 टीमें लगी हुई थी। इससे पहले पुलिस ने विकास दुबे के साथी अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया था ब्लूटूथ इसके बाद से विकास दुबे के हौसले पस्त होने लगे थे। अब खबर आ रही है कि उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास विकास दुबे ने पुलिस के सामने खुद ही सरेंडर कर दिया। विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला और प्रभात मिश्रा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि प्रभात पुलिस की कस्टडी से भाग रहा था. इसके बाद एनकाउंटर में प्रभात को मार गिराया गया। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बिना मास्क पहने घूम रहे थे दो विदेशी, शिकायत पर एक्शन में आई पुलिस
ट्विटर पर विकास दुबे की गिरफ्तारी तस्वीर ट्रेंड हो रही है। ये वीडियो भी देखिए

  • Youtube सब्सक्राइब करें: