उत्तराखंड में 3 IPS अफसरों के तबादले..पौड़ी गढ़वाल को मिली नई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

उत्तराखंड में 3 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। गृह विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand IPS officer transferred: IPS officers transferred in Uttarakhand
Image: IPS officers transferred in Uttarakhand

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में एक बड़ी खबर आ रही है। 3 जिलों के पुलिस कप्तानों के तबादले किए गए हैं।
1- सबसे पहले बात करते हैं आईपीएस बरिंदरजीत सिंह की... बरिंदरजीत सिंह की वर्तमान तैनाती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के रूप में थी। अब उनकी नई तैनाती सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपढ़ाव रामनगर नैनीताल के रूप में हुई है।
2- आईपीएस बरिंदरजीत सिंह की जगह IPS दलीप सिंह कुंवर को उधम सिंह नगर जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है। अब तक आईपीएस दलीप सिंह कुंवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
3- इसके साथ ही पौड़ी गढ़वाल को नई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिली हैं। IPS पी रेणुका देवी पौड़ी गढ़वाल जिले की नई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होगी। अब तक पी रेणुका देवी सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव रामनगर नैनीताल की जिम्मेदारी संभाल रही थी। गृह विभाग द्वारा इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

  • यहां देखिए पूरी लिस्ट

    IPS officers transferred in Uttarakhand
    Pic: 1/ 2
    Image: IPS officers transferred in Uttarakhand

    बरिंदरजीत सिंह की वर्तमान तैनाती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के रूप में थी। अब उनकी नई तैनाती सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपढ़ाव रामनगर नैनीताल के रूप में

  • पौड़ी गढ़वाल को मिली नई एसएसपी

    IPS officers transferred in Uttarakhand
    Pic: 2/ 2
    Image: IPS officers transferred in Uttarakhand

    IPS पी रेणुका देवी पौड़ी गढ़वाल जिले की नई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होगी।