Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के मुक्केबाज कविंद्र सिंह बिष्ट ने एक बार फिर दुनियाभर में देश का मान बढ़ाया है। कविंद्र ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की, वो विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीत चुके पहाड़ी कविंद्र के पंच का दम पूरी दुनिया ने माना। इसी के साथ कविंद्र ने विश्व रैंकिंग में तीन अंकों की उछाल हासिल की है। 56 किलोग्राम भार गर्व में पहले वो सातवें स्थान पर थे। अब तीन अंकों की उछाल हासिल कर कविंद्र सीधे चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। कविंद्र सिंह मूल रूप से कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। उनका परिवार पंडा गांव में रहता है। कहने को पिथौरागढ़ छोटा सा जिला है, पर प्रतिभाएं देने के मामले में इस जिले का कोई सानी नहीं। पर्वतारोहण हो या फिर बॉक्सिंग, ऐसा कोई खेल नहीं, जिसमें पिथौरागढ़ के युवाओं ने अपना लोहा ना मनवाया हो। कविंद्र इसी जिले के रहने वाले हैं।