Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: बच्चों पर फिल्मों का कितना गहरा असर पड़ता है, इस बात का अंदाजा देहरादून में हुई एक दुखद घटना से लगाया जा सकता है। दैनिक जागरण में छपी खबर के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अशांत छात्रा ने खुदकुशी कर ली। मरने वाली लड़की 12वीं की छात्रा थी। ये पूरी घटना रायपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह छात्रा की लाश फंदे से लटकी हुई मिली। खबर के मुताबिक ‘पुलिस के अनुसार युवती कुछ दिन पहले अपने परिवारवालों से फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में पूछ रही थी। खबर में आगे बताया गया है कि छात्रा पूछ रही थी कि जब सुशांत सिंह ने फांसी लगाई तो उसे दर्द हुआ या नहीं’। परिजनों को ये अहसास कतई नहीं था कि छात्रा ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगी, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।