गढ़वाल की सीता देवी..खेती से कमाया पैसा और नाम, DM मंगेश ने बढ़ाया हौसला

बीते बुधवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल जिले की चर्चित महिला किसान सीता चौहान के बगीचे में निरीक्षण करने पहुंचे। सीता चौहान जिले की पहली महिला किसान हैं जिन्होंने कीवी की खेती शुरू की।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Tehri Garhwal News: Sita Chauhan Kiwi farming Tehri Garhwal
Image: Sita Chauhan Kiwi farming Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल: स्वरोजगार आज के समय में कितना जरूरी है यह हम सब जानते ही हैं। लॉकडाउन के कारण अपने गांव की ओर वापस रूख किए लोगों के लिए स्वरोजगार ढाल बनकर सामने आया है। लोगों को यह समझ में आ रहा है कि गांव में रहकर वह शहर से अच्छी आमदनी कर सकते हैं। कई लोगों ने स्वरोजगार की अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने साबित किया है कि मन में अगर कुछ करने की ठान लो तो कुछ भी नामुकिन नहीं है। टिहरी गढ़वाल की एक ऐसी ही महिला है जिन्होंने कीवी की खेती शुरू करके स्वरोजगार की अविस्मरणीय मिसाल सबके सामने पेश की है। बता दें सीता चौहान जिले की पहली महिला हैं जिन्होंने कीवी की खेती शुरू की। बीते बुधवार को उनके बगीचे का निरीक्षण करने स्वयं जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल पहुंचे और उनका हौसला बढ़ाया। सीता देवी अपने खेतों में कीवी की खेती करती हैं, इस विदेशी फल की पैदावार से उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
सीता देवी जिले की पहली किसान हैं जिन्होंने कीवी उगाने की पहल की है। एक महिला के तौर पर उनके लिए राह बहुत कठिन थी मगर वह उनका हौसला था जिसने उनके फैसले को टूटने नहीं दिया। वर्तमान में सीता जिले के प्रगतिशील किसानों में से एक हैं जो हटकर खेती कर रहे हैं। सीता देवी के बगीचे से इस बार लगभग 1 क्विंटल कीवी की फसल का उत्पादन होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। उनकी खेती और काम से प्रभावित होकर बुधवार को स्वयं टिहरी के डीएम मंगेश घिल्डियाल और सीडीओ अभिषेक रुहेला व जिला उद्यान अधिकारी डॉक्टर डीके तिवारी रानीचौरी के पास दुवाकोटी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीता देवी को मधुमक्खी पालन और फूलों की खेती भी करने की सलाह दी। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने जिले की प्रभावशाली किसान सीता चौहान के बगीचे की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन से उनकी फसलें और बेहतर होंगी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: SSB मुख्यालय से एक जवान लापता, तलाश जारी
वहीं जिला उद्यान अधिकारी डीके तिवारी ने बताया कि सीता देवी के बगीचे से इस बार लगभग 1 क्विंटल कीवी की फसल का उत्पादन होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। यह फसल नवंबर तक तैयार हो जाएंगी। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बुधवार को परिवार के सदस्य की तरह ही स्थानीय किसानों के बगीचे का निरीक्षण किया जिससे उन सभी किसानों की हौसला अफजाई हुई। सीता देवी के बगीचे के अलावा डीएम मंगेश घिल्डियाल ने दुवाकोटी में हाई डेंसिटी बगीचा तैयार करने वाले रणवीर सिंह के बगीचे का भी निरीक्षण किया जहां उद्यान विभाग नए तरीके से सेब का बगीचा तैयार कर रहा है। कम जगह पर अधिक से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। डीएम ने कहा है कि खेती में नए-नए प्रयोग करने की बहुत जरूरत है। परम्परागत तरीके के साथ ही नए तरीकों को भी अपनाना होगा। आजकल के दौर में तो इसकी काफी जरूरत है। आज जब अधिकांश युवा गांव की ओर लौट चुके हैं तो इस समय उनको आधुनिक खेती की तरफ लौटना चाहिए ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें और अच्छी आमदनी कमा सकें।