पहाड़ की खूबसूरती से सजा एक शानदार गीत..इस ‘प्यारी फ्योंली’ को आप भी देखिए

हरच्यां छन रंग...चैदु रंगीलो बंसत...रंगीली आंख्योंन थोड़ा, रंग पैंछू देदी...इसी तरह के खूबसूरत शब्दों से सजा है ‘प्यारी फ्योंली’। सोशल मीडिया पर ‘प्यारी फ्योंली’ धूम मचा रहा है...आप भी देखिए
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Garhwali Geet: Deep negi new song pyaari fyonli
Image: Deep negi new song pyaari fyonli

टिहरी गढ़वाल: सोशल मीडिया ने उत्तराखंड के टैलेंटेड युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने का मंच दिया है। इन्हीं प्रतिभाशाली युवाओं में से एक हैं दीप नेगी। जिनका नया गीत ‘प्यारी फ्योंली’ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धूम मचा रहा है। ‘प्यारी फ्योंली’ को अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है दीप नेगी और शालिनी बहुगुणा ने। दोनो की जुगलबंदी शानदार है। यूट्यूब पर रिलीज हुए गीत को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। गीत को पॉजिटिव कमेंट्स भी मिल रहे हैं। ‘प्यारी फ्योंली’ की सबसे खास बात है इसके लिरिक्स, जिन्हें दीप नेगी ने लिखा है। यूट्यूब के अलावा वॉट्सएप, फेसबुक समेत अन्य सोशल साइटों पर भी गीत को खूब शेयर और लाइक किया जा रहा है। हरच्यां छन रंग...चैदु रंगीलो बंसत...रंगीली आंख्योंन थोड़ा, रंग पैंछू देदी, इसी तरह के खूबसूरत शब्दों से सजा है प्यारी फ्योंली। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - शानदार गढ़वाली गीत..इसमें छिपा है बहुत बड़ा संदेश, आज की युवा पीढ़ी ये जरूर देखे
‘प्यारी फ्योंली’ आज के जमाने का पहाड़ी गीत है। जिसे युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जो लोग लोकसंगीत के साथ एक्पेरिमेंट पसंद करते हैं। गढ़वाली गीतों में कुछ नया सुनना चाहते हैं। उन्हें ‘प्यारी फ्योंली’ जरूर पसंद आएगा। गीत में रिद्म पर सुभाष पांडेय ने साथ दिया है। म्यूजिक रणजीत सिंह का है। गीत के लिरिक्स लिखने से लेकर कंपोजिंग तक की हर जिम्मेदारी दीप नेगी ने खुद निभाई है। कोरस टीम में संगीता शर्मा, शकुंतला रमोला, आयुषी रमोला, मिलन आजाद, मनोज और भारत गोस्वामी शामिल हैं। फ्योंली के सुंदर फूल पहाड़ के पर्यावरण के साथ-साथ लोकजीवन का भी अभिन्न हिस्सा हैं। इन पर ना जाने कितनी लोककथाएं और लोकगीत लिखे गए। आगे वीडियो देखिए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से है इस बॉलीवुड स्टार का गहरा रिश्ता, ये अच्छी गढ़वाली भी बोलता है..देखिए वीडियो
अब लोकगायक दीप नेगी ने इन्हें शब्दों के जरिए गीत में पिरोया है। चलिए अब आपको ‘प्यारी फ्योंली' का वीडियो दिखाते हैं, उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: