Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: बारिश से तबाही की ये तस्वीरें रुद्रप्रयाग जिले के क्यूंजा कनसिरी की हैं। जहां देर रात बादल फटने से दहशत मच गई। गदेरे का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों के खेत पानी के बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने खून-पसीने से सींचकर धान की फसल बोई थी, वो भी नहीं बची। सड़कें बह गईं, पुलिया भी सैलाब की भेंट चढ़ गई। जिस वजह से गांव का दूसरे क्षेत्रों से संपर्क कट गया है। बादल फटने से गांव में कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में फिलहाल पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। घटना ऊखीमठ तहसील के क्यूजा पंचायत क्षेत्र की है। जहां कनसिरी गांव में देर रात हुई भारी बारिश कहर बनकर टूटी। बारिश के साथ आया सैलाब खेत के खेत तबाह करते हुए गुजर गया।