टिहरी गढ़वाल: रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए उत्तराखंडी प्रवासियों के साथ अनहोनी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस वक्त एक दुखद खबर टिहरी गढ़वाल से आ रही है। जहां नौकरी के लिए थाईलैंड गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वाले युवक का नाम निर्मल किशोर भट्ट है। उनका परिवार बालगंगा तहसील के खवाडा बासर गांव में रहता है। जब से निर्मल किशोर भट्ट की मौत की खबर घर पहुंची है, परिवार में कोहराम मचा है। गांव में मातम पसरा है। प्रवासी समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने भी निर्मल किशोर भट्ट के असामयिक निधन पर शोक जताया। उन्होंने निर्मल किशोर भट्ट की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की। फेसबुक पर एक पोस्ट में समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने लिखा कि टिहरी गढ़वाल के रहने वाले निर्मल किशोर भट्ट का थाईलैंड में निधन हो गया है। आगे पढ़िए
हमारे उतराखंड रहने वाले श्री निर्मल किशोर भट्ट जी सन ऑफ श्री कमल कृष्ण भट्ट ग्राम खवाडा बासर तहसील बालगंगा जिला टिहरी...
Posted by Roshan Raturi RR on Tuesday, July 21, 2020