Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। एक और जवान के निधन की खबर सामने आ रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के सल्ला रौतेला गाँव के निवासी विशन ताराराम पुत्र गोपाल राम की ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि विशन पंजाब आर्टलरी रेजिमेंट के जवान थे। उनका परिवार मुंबई में रह रहा था। जवान के परिवार को इस बारे में सूचना दे दी गई है। जवान की पत्नी व बच्चों की देर रात तक अपने गांव पहुंचने की संभावना है। खबर है कि जवान के पार्थिव शरीर को वाहन से लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर कल तक उसके गांव पहुंचने की संभावना है। इस बारे में आगे जो भी खबर होगी, हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।