चमोली जिले में बादल फटने से तबाही, एक महिला की मौत..एक बच्ची की हालत गंभीर

चमोली के घाट ब्लॉक के पडेर गांव में हाल ही में जोरदार बादल फटा जिसमें वहां की एक स्थानीय महिला की मलबे के नीचे दब के मृत्यु हो गई है। वहीं एक बच्ची बेहद बुरी तरीके से घायल हो गई है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand weather: Cloudburst in Chamoli district
Image: Cloudburst in Chamoli district

चमोली: बारिश का मौसम हर वर्ष राज्य के लिए मुसीबतों का पिटारा लेकर आता है। आए दिन बारिश से होने वाली आपदाओं की दिल दहला देने वाली तस्वीरें हम सबके सामने आ रही हैं जो कि बेहद दुखदायी हैं। खासकर कि वे लोग जो पहाड़ों पर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उनके लिए यह बारिश किसी मुसीबत से कम नहीं है। राज्य के चमोली जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी इस समय बेहद परेशान हो रखे हैं क्योंकि बारिश ने उनके जीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बरसते पानी ने न जाने कितने लोगों की जान ली है, कितने ही लोग बेघर हो गए हैं, और कितने ही ऐसे लोग हैं जो अब तक लापता हैं और जिनकी कोई खबर अभी तक नहीं मिल पाई है। पिथौरागढ़ में भी हाल ही में बीते रविवार को पिथौरागढ़ के बंगापानी तहसील के धामीगांव में हुए भूस्खलन में एक मकान जमीदोंज हो गया। मलबे में दबने से मां-बेटे की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
चमोली जिले से भी एक बेहद बुरी खबर हम सबके सामने आ रही है। चमोली जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने की कई घटनाएं हम सबके सामने आई हैं, जिनमें अब तक कई लोगों की जान गई है। हाल ही में चमोली के घाट ब्लॉक के पडेर गांव के तिमदो थोक में भी जोरदार बादल फटा जिसमें वहां की एक स्थानीय महिला की मलबे के नीचे दब के मृत्यु हो गई है। वहीं एक बच्ची बेहद बुरी तरीके से घायल हो गई है। घटना के बाद से ही गांव में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को किसी तरह मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतका के शव को भी मलबे से बाहर निकाला गया। ग्राम प्रधान ने इस घटना की सूचना प्रशासन को दे दी है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल में ये हाल है..बदहाल सड़क पर हो रही है धान की रोपाई, मौन क्यों हैं जिम्मेदार लोग?
चमोली के घाट ब्लॉक के पडेर गांव में कई घंटों से लगातार बारिश हो रही थी।बीते सोमवार को तड़के सुबह 3:00 बजे अचानक से वहां पर जोरदार बादल फटा और खूब मूसलाधार बारिश होने लगी। बदकिस्मती से वहां के निवासी रघुवीर सिंह का मकान मलबे की चपेट में आ गया ढह गया। बादल फटने के दौरान घर में 4 सदस्य सो रहे थे जिसमें से उनकी पत्नी देवेश्वरी देवी की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई है। वहीं 12 वर्षीय प्रीता घायल हो गई है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह ने बताया है कि गांव में इसके अलावा मवेशियों और अन्य चीजों का भी नुकसान हुआ है जिसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है। फिलहाल आपदा प्रबंधन टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि पडेर गांव के जंगल में बादल फटने के कारण यह घटना हुई है।