Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: राज्य में आत्महत्या की घटनाओं में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। लोग बिना कुछ सोचे-समझे अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं। आत्महत्या की ताजा घटना कोटद्वार से सामने आई है। ईटीवी की खबर के मुताबिक बीते बुधवार को कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल कर्मियों के द्वारा घायल को इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल मामले की जांच हो रही है।