Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: मौसम के कहर से उत्तराखंड के लोग भयभीत हैं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक ऐसा कोई जिला नहीं, जहां से तबाही की तस्वीरें ना आ रही हों। नई टिहरी में रक्षाबंधन से ठीक पहले ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेड़ा गाड़ गांव कुंजापुरी के पास एनएच 94 का पुश्ता टूटने से उसका मलबा दो मंजिला मकान के ऊपर गिर गया। हादसे में दो युवती और एक युवक मलबे में दब गए। हादसे का शिकार हुए लोग भाई-बहन बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हुई हैं। एक शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। नरेंद्रनगर में कुंजापुरी के पास खेड़ा गाड़ गांव में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का 20 मीटर पुश्ता धर्म सिंह के दो मंजिला मकान के ऊपर गिर गया। आगे पढ़िए