Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देश के राजनीतिक जगत से एक बुरी खबर है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद अमर सिंह की सिंगापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। आपको बता दें कि अमर सिंह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी के चलते उनका इलाज सिंगापुर के एक अस्पताल में चल रहा था। एक वक्त में अमर सिंह उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे। वह समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। बीमार होने के बाद उनकी करीबियां भारतीय जनता पार्टी से बढ़ रही थी। समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ मेगास्टार अमिताभ बच्चन के परिवार से भी अमर सिंह के बहुत करीबी रिश्ते थे। इसी साल फरवरी के महीने में अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी। इसके लिए उन्होंने बाकायदा एक वीडियो जारी किया था।