Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको पता होगा कि हाल ही में है उत्तराखंड में आईएएस लेवल पर तबादले हुए थे। अब इन तबादलों में बड़ा फेरबदल किया गया है। 2 दिन पहले ही आईएएस अधिकारियों का तबादला लिस्ट जारी की गई थी और अब इसमें संशोधन की खबर है। खबर है कि उत्तरकाशी में आईएएस विनीत कुमार को जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा मयूर दीक्षित को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है। दरअसल इससे पहले मयूर दीक्षित को उत्तरकाशी भेजा गया था लेकिन अब उन्हें बागेश्वर की कमान सौंपी गई है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के अनुसार शिव हनुमान प्रसाद तिवारी के हस्ताक्षर का एक आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस आदेश के मुताबिक आईएएस विनीत कुमार को जिलाधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है और आईएएस मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।