जय बदरी विशाल..किशन महिपाल के सबसे खूबसूरत गीतों में से एक गीत..आप भी देखिए

किशन महिपाल पहाड़ के उन चुनिंदा लोकगायकों में शामिल हैं, जो आज भी ओरिजनल गीतों पर काम कर रहे हैं। उनके काम को लोगों की सराहना भी खूब मिल रही है। देखिए वीडियो
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kishan Mahipal: Kishan Mahipal Song Jai Badri Vishal
Image: Kishan Mahipal Song Jai Badri Vishal

देहरादून: लोकगायक किशन महिपाल उत्तराखंड के उन लोक कलाकारों में शामिल हैं। जिन्होंने अपने हुनर के दम पर अलग पहचान बनाई। अपने हर गीत के लिए वो खूब मेहनत करते हैं। पहाड़ के कलाकारों के हक के लिए आवाज भी उठाते रहे हैं। किशन महिपाल के हिट गाने आज हर युवा की जुबान पर हैं। रिमिक्स के इस दौर में भी वो ओरिजनल गीतों पर काम कर रहे हैं और उनका ये काम लोगों को बहुत पसंद भी आ रहा है। इसी कड़ी में लोकगायक किशन महिपाल दर्शकों-श्रोताओं के लिए खास प्रस्तुति लेकर आए हैं। बदरीनाथ धाम पर तैयार उनका नया गीत ‘जय बदरी विशाल’ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब पसंद किया जा रहा है। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद भी जो लोग बदरीधाम नहीं जा पा रहे हैं, उन श्रद्धालुओं के लिए ‘जय बदरी विशाल’ गीत किसी सौगात से कम नहीं। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर बहनों को खास सौगात, पूरे राज्य में मुफ्त यात्रा कराएगी रोडवेज
इस गढ़वाली गीत के माध्यम से आप खुद को भगवान बदरीनारायण के समीप महसूस करेंगे। गीत को रौन ग्रुप प्रोडक्शन ने तैयार किया है। किशन महिपाल को हर विधा में महारत हासिल है, इसलिए उन्होंने गीत को आवाज देने के साथ ही कैमरा और एडिटिंग में भी कमाल किया है। म्यूजिक में रणजीत सिंह ने सहयोग दिया है। किशन महिपाल के दूसरे गीतों की तरह इस गीत को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर लांच हुए गीत को अब तक हजारों बार देखा गया। लोग पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं। किशन महिपाल को उनके सुपरहिट गीत ‘फ्योंलड़िया’ के लिए जाना जाता है। उत्तराखंड में होने वाले हर समारोह में ‘फ्योंलड़िया’ गीत जरूर बजता है, इसके बिना हर पार्टी अधूरी सी लगती है। यूट्यूब पर अपलोड हुए इस गीत को अब तक लाखों-करोड़ों बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें - सावधान ! उत्तराखंड के 5 जिलों के 330 इलाके सील..यहां भूलकर भी न जाएं
गायक किशन महिपाल का जन्म चमोली के दूरस्थ पहाड़ी इलाके में बसे एक परिवार में हुआ था। गांव का नाम है इंद्रधारा, जो कि बदरीनाथ धाम के पास है। लोकगायक किशन महिपाल को टैलेंट का पैकेज कहा जाये तो गलत नहीं होगा। वो गायक हैं, गीतकार हैं, निर्देशक भी हैं। अपने हर गीत के लिए वो खूब मेहनत करते हैं। चलिए अब आपको उनके नए गीत ‘जय बदरी विशाल’ का वीडियो दिखाते हैं, उम्मीद है आपको ये वीडियो जरूर पसंद आएगा।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: