Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हम गुलदार के द्वारा किए गए हमलों की खबरें पढ़ते हैं। अब तक उत्तराखंड में न जाने कितने लोगों गुलदार का निवाला बन चुके हैं। वहीं गुलदार राज्य में अबतक न जाने कितने लोगों के ऊपर जानलेवा हमला करके उनको गंभीर रूप से घायल भी कर चुका है। हाल ही में काशीपुर के रानी पीजी कॉलेज में एक 12 वर्ष के बच्चे के ऊपर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। वह तो बच्चे की जान किसी तरह बच गई। वहीं गुलदार के आतंक की ताजी घटना टिहरी जिले से सामने आ रही है जहां पर बीती रात एक गांव में गुलदार घुसने से ग्रामीणों के बीच में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने गुलदार को एक कमरे में बंद कर दिया।