उत्तराखंड: हाईवे किनारे खड़ी कार में मिला शव, कान और नाक पर खून के निशान

उत्तराखंड में हाईवे किनारे खड़ी एक कार में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haldwani news: Dead body found inside car in Haldwani
Image: Dead body found inside car in Haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हाईवे किनारे खड़ी कार में एक लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जी हां ये खबर उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आई है। हल्द्वानी के लालंकुआ कोतवाली इलाके में किसान सहकारी भवन के पास देर रात लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पूरी घटना हल्दुचौड़ पुलिस चौकी अंतर्गत मोटहल्दु के पास की है। यहां एक किसान सहकारी भवन है। इसके पास ही हाईवे किनारे खड़ी कार में लोगों ने लाश देखी। इसके बाद लोगों ने तुरंत ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तलाशी में मृतक के पास जो आईडी मिली, उसमें उस पहचान लालकुआं के वार्ड नंबर चार के सतीश जोशी (30) के रूप में हुई है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अब तक 7800 लोग कोरोना पॉजिटिव, 90 लोगों की मौत..देखिए नई लिस्ट
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई? घटना देर रात करीब 9 बजे की है। हाईवे किनारे कार खड़ी थी, काफी देर तक कोई मूवमेंट ना होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा छानबीन करने पर पुलिस को मृतक का आधार कार्ड मिला. जिससे उसकी पहचान हुई। अब तक ये जानकारी भी मिली है कि शव के कान और नाक के पास खून के निशान भी मिले हैं। तो सवाल ये है कि ये नेचुरल डेथ है या फिर मर्डर? पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आगे जो भी खबर होगी, हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।