उत्तराखंड में बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी, दर्ज हुआ मुकदमा

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन तलाश रही है। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Yamunotri MLA: Yamunotri MLA threatened to kill
Image: Yamunotri MLA threatened to kill

उत्तरकाशी: यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। केदार सिंह रावत बीजेपी से जुड़े हैं। विधानसभा में यमुनोत्री क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके निजी सहायक ने देहरादून में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नेहरू कॉलोनी थाने में धमकी देने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन तलाश रही है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार को विधायक केदार सिंह रावत के पास किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम डॉ. प्रमोद त्यागी बताया। उसने विधायक केदार सिंह रावत से कहा कि एक अधिकारी उसका फोन नहीं उठा रहा। विधायक केदार सिंह रावत पहले तो कुछ समझ नहीं पाए। उन्हें लगा कि किसी ने उन्हें मदद के लिए कॉल किया है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: चीन सीमा पर तैनात ITBP के 35 जवान कोरोना पॉजिटिव,
तब विधायक ने कॉलर से पूरी जानकारी देने को कहा। लेकिन कॉलर फोन पर अनर्गल बातें करने लगा, गाली-गलौच करने लगा। तब विधायक केदार सिंह रावत ने फोन काट दिया, लेकिन कॉलर यहीं नहीं रुका। उसने दोबारा फोन किया और विधायक को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने कहा कि वो देहरादून के अजबपुर में रहता है। कॉलर ने विधायक को देख लेने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को भांपते हुए विधायक ने इस संबंध में तुरंत अपने निजी सहायक सूर्यपाल सिंह राणा को बताया। अब विधायक के निजी सचिव सूर्यपाल ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सूर्यपाल सिंह राणा की तहरीर पर डॉ. प्रमोद त्यागी के खिलाफ गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि सूर्यपाल सिंह राणा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।