Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल है। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को अहम जिम्मेदारी मिली है। प्रो. प्रदीप कुमार जोशी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष बनाए गए हैं। पहाड़ के लाल को अहम जिम्मेदारी मिलने से उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। प्रो. प्रदीप कुमार जोशी मूलरूप से कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। उनका परिवार जोशीखोला में रहता है। जिले के लोगों ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर प्रो. जोशी की नियुक्ति को अल्मोड़ा के लिए गौरव बताया। यूपीएससी के नए अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार जोशी ने छह अगस्त को कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें अरविंद सक्सेना की जगह यूपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रो. प्रदीप कुमार जोशी का कार्यकाल 12 मई 2021 तक रहेगा। चलिए अब आपको यूपीएससी के नए अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार जोशी के जीवन से जुड़ी खास बातें बताते हैं।