Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुद्रप्रयाग के एक गधेरे में आज बादल फटने की खबर सामने आई है। खबर है इसके बाद व्यापक तबाही हुई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जखोली विकासखंड के सिरवाणी में बादल फटा है। इस वजह से मोटर मार्ग, आरसीसी पुल, पैदल मार्ग, सिंचाई नहर और पेयजल लाइन समेत कई चीजें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा यहां मौजूद मंदिर परिसर को भी नुकसान पहुंचा है। एसडीएम मौके के लिए रवाना हुए हैं और अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी खतरे की जद में आ गया है। अमर उजाला की खबर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य महावीर ने बताया कि गांव के ऊपर गधे में बादल फटा है इससे काफी कुछ नुकसान हुआ है।