उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पिता घर में अकेली अपनी सौतेली बेटी के साथ उसकी मां की गैरमौजूदगी में उसके साथ 4 महीने तक उसका बलात्कार करता। पढ़िए पूरा मामला-
-
Komal Negi
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Haridwar Stepfather accused of exploiting daughter
रुड़की: बेटी बचाओ का नारा अक्सर दिया जाता है, मगर बड़ा सवाल ये है कि क्या वाकई हम बेटियों को बचा रहे हैं? क्या वाकई बेटियां सुरक्षित हैं? यह भी बड़ा सवाल है बाहर तो छोड़िए क्या अब लड़कियां अपने घरों के अंदर अपने परिजनों के बीच भी सुरक्षित नहीं हैं? सभ्यता और संवेदनशील की बात जब आती है तो एक समाज के तौर पर हम हमेशा असफल रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि लड़कियां अब अपने परिजनों के बीच भी सुरक्षित नहीं है। उत्तराखंड में एक ऐसे ही शर्मनाक घटना सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सबको अंदर से झंकझोर कर रख दिया है। एक कलयुगी पिता के ऊपर अपनी सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाने का आरोप है।
यह भी पढ़ें - रुस ने बनाई कोरोनावायरस की वैक्सीन, राष्ट्रपति पुतिन का दावा-बेटी को दी पहली खुराक
पिता घर में अकेली नाबालिग बेटी के साथ उसकी मां की गैरमौजूदगी में उसके साथ 4 महीने तक बलात्कार करता रहा और बेबस बच्ची अपनी मां से दूर पिता की हवस का शिकार बनती रही। पिता की इस काली करतूत के बारे में तब खुलासा हुआ जब नाबालिक लड़की की मां तकरीबन 4 महीने लॉकडाउन खुलने के बाद अपने मायके से वापस ससुराल पहुंची। अपनी मां के पहुंचने के बाद बेटी ने सौतेले पिता द्वारा किए गए दुष्कर्म के बारे में अपने मां को बताया जिसके बाद उसकी मां ने स्थानीय पुलिस में शिकायत कर आरोपी के ऊपर सख्त कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत के तर्ज पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: डेंजर लेवल से ऊपर बह रही अलकनंदा नदी..निचले इलाकों में अलर्ट
पूरा मामला रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र का है। एक महिला ने रुड़की के निवासी से दूसरी शादी की थी। पहली शादी से महिला की एक बेटी भी है जो कि नाबालिग है। शादी के बाद उनके परिवार के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था मगर इसी दौरान महिला को किसी काम से झारखंड मायके जाना पड़ गया और महिला अपनी नाबालिग बेटी को सौतेले पिता के पास अकेले छोड़ कर चली गई। महिला तकरीबन 4 माह तक लॉकडाउन लगने के कारण वापस नहीं लौट सकी। इसी दौरान आरोपी तकरीबन 4 महीने तक अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला के वापस लौटने पर पीड़िता ने अपनी मां को सौतेले पिता द्वारा की गई सभी काली करतूतों के बारे में बताया जिसके बाद परिजन सहित लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। अभय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।