प्रतिष्ठित पत्रकारों द्वारा सोशल मीडिया पर जिस तरीके की फर्जी खबरों को प्रसारित किया जा रहा है उससे जाहिर होता है कि भारत में मीडिया फेक न्यूज़ का कारखाना बन गया है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Pranab mukherjee health updates
देहरादून: सोशल मीडिया...इसका सही इस्तेमाल हो तो ठीक, वरना ये जाने क्या क्या करा दे। हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अस्पताल में भर्ती हुए थे और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वह अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी हालत में थोड़ा बहुत सुधार हो रहा है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाह उड़ गई। आखिरकार उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को मीडिया के सामने आना पड़ा और कहना पड़ा कि पूर्व राष्ट्रपति की मौत की खबर झूठी है और उनकी तबीयत में मामूली सुधार हो रहा है। उधर उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट किया है कि मेरे पिता अभी जीवित हैं और हेमोडायनेमिक रूप से स्थिर हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि प्रतिष्ठित पत्रकारों द्वारा सोशल मीडिया पर जिस तरीके की फर्जी खबरों को प्रसारित किया जा रहा है उससे जाहिर होता है कि भारत में मीडिया फेक न्यूज़ का कारखाना बन गया है। आगे देखिए अभिजीत मुखर्जी और शर्मिष्ठा मुखर्जी का ट्वीट
यह भी पढ़ें - देहरादून में गजब हो गया, गायब रहकर भी 25 महीने वेतन लेता रहा सब इंस्पेक्टर..ऐसे हुआ खुलासा
सबसे पहले आप प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी का ये ट्वीट देख लीजिए।
गुरुवार को सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की स्थिति को लेकर जानकारी दी। अस्पताल का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति की हालत में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है हालांकि थोड़ा सा सुधार देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में तबाही और जोखिम में जान, लकड़ी की बल्लियों के सहारे नदी पार करते लोग
इस बीच उनकी चिकित्सा स्थिति को लेकर भी अफवाहें फैलने लगी और अब उनके बेटे और बेटी ने इस बात का खंडन किया है।