अलविदा माही..महेन्द्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने आज शाम इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Mahendra Singh Dhoni: Mahendra Singh Dhoni Retirement
Image: Mahendra Singh Dhoni Retirement

देहरादून: देश भर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है। भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने आज शाम इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। यह बात सच है कि महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसका जिक्र जब भी क्रिकेट में होगा तो सुनहरे अक्षरों में ही होगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की घोषणा की...उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए एक पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन लिखा और कहा कि ‘धन्यवाद उस प्रेम और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद 7:29 पर मुझे रिटायर समझें’। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान, सर्वश्रेष्ठ फिनिशर, विध्वंसक बल्लेबाज और क्रिकेट के मैदान पर सबसे शांत खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के लिए जितना भी लिखें उतना कम है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: संदिग्ध परिस्थियों में युवक-युवती की मौत, कोरोना जांच के लिए भेजे गए सैंपल
साल 2007 का T20 वर्ल्ड कप खिताब हो या फिर साल 2011 का वर्ल्ड कप...महेंद्र सिंह धोनी ने गांगुली, द्रविड़, तेंदुलकर के हाथों से जो मशाल थामी ...उसे आगे लेकर उन्होंने वास्तव में भारतीय क्रिकेट को एक अलग पहचान दिलाई। भारत की क्रिकेट टीम अब लड़ने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए जानी जाती है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को नए पायदान पर लाकर खड़ा किया था। इस टीम को रिकी पोंटिंग की मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम जैसा माना जाने लगा था। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने मैदान पर हमेशा शिखर को छुआ। यह बात भी सच है कि धोनी के हर फैसले को दुनिया ने सराहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने 200 मैचों में भारत की कप्तानी की है जिसमें टीम इंडिया ने 110 मुकाबले जीते हैं इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में 27 जीत के साथ धोनी विराट कोहली के दूसरे सबसे सफल भारतीय कप्तान है।