Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: क्रिकेट की दुनिया से और क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए एक और खबर है। भारत के तेज तर्रार ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि सुरेश रैना आईपीएल के इस सीजन में खेलते नजर आएंगे। सुरेश रैना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और अपने संन्यास की घोषणा की है। रैना ने लिखा है कि माही आपके साथ खेलने के अलावा कुछ भी नहीं था। पूरे दिल से गर्व के साथ में इस यात्रा में आपसे जुड़ना चाहता हूं। इसके बाद रैना ने लिखा- शुक्रिया भारत। भारत के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में से एक माने जाने वाले सुरेश रैना ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2005 में वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। सुरेश रैना ने भारत की तरफ से 18 टेस्ट मैच, 226 वनडे मैच खेले हैं। वनडे मैचों में उन्होंने 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 5 शतक और 36 अर्धशतक है। इसके अलावा कई बार उनके नाम टेस्ट और वनडे क्रिकेट और शामिल है आपको बता दें कि टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे 17 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के बाद उन्होंने कोई भी मैच नहीं खेला