पौड़ी गढ़वाल: 11 साल की छात्रा ने पंखे से लटक कर की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम

पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार शहर से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आई है। 11 साल की बच्ची और 45 साल के एक शख्स की आत्महत्या की खबर है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Pauri Garhwal News: 11th grade student commits suicide in Kotdwar
Image: 11th grade student commits suicide in Kotdwar

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से दो दुखद खबरें हैं। एक 11 साल की छात्रा और 45 साल के एक शख्स की खुदकुशी की खबरें सामने आई हैं। दोनों की घटनाएं पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार शहर में घटी हैं। कोटद्वार व आसपास आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा। बीते 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के बाद रविवार को कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग क्षेत्र में दो आत्महत्याओं की घटना ने सनसनी फैला दी। पहली घटना बलभद्रपुर नया गांव क्षेत्र की है। जहाँ पर 11 वर्षीय बालिका कृतिका पुत्री रवि ने बिजली के पंखे पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से छात्रा के घर में मातम पसरा हुआ है। अब तक मिली जानकारी के मुताबकि वो 7वीं कक्षा की छात्रा थी। वो अपने पीछे 2 साल के छोटे भाई को छोड़कर चली गई। खुदकुशी की वजह आखिर क्या है? इस बात की फिलहाल किसी को जानकारी नहीं है। आग0े पढ़िए

यह भी पढ़ें - पौड़ी गढ़वाल की नयारघाटी में आपका स्वागत है, एडवेंचर टूरिज्म की दिशा में शानदार काम
अब तक मिली जानकारी मुताबिक, मृतका के मामा सोनू ने भी 2 महीने पूर्व कुम्भीचौड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि तभी से कृतिका भी अवसाद में चल रही थी।
इसके अलावा दूसरी घटना कोटद्वार के निम्बूचौड क्षेत्र की है। जहां पर ललित रावत पुत्र स्व. गोविंद सिंह उम्र 45 वर्ष ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक अपने पीछे 15 साल बेटी को छोड़कर गए है। प्राप्त जानकारी मुताबिक, मृतक पेशे से जीप चालक था तथा शराब पीने का आदी था।
ये बात भी सच है कि जबसे देश में लॉकडाउन शुरू हुआ है, तबसे कई आत्महत्याओं की खबरें भी सामने आई हैं। फिलहाल कोटद्वार की इन दो घटनाओं के बाद से हर कोई स्तब्ध है।