उत्तराखंड: हर्षित सुसाइड मिस्ट्री में नया खुलासा, प्रेमिका ने देखा था सुसाइड का Live वीडियो

हर्षित ने खुदकुशी से पहले वॉट्सएप पर अपनी गर्लफ्रेंड से बात की थी। वॉट्सएप पर ही उसकी गर्लफ्रेंड ने हर्षित की खुदकुशी का लाइव वीडियो भी देखा। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Kashipur Harshit Suicide: New revelations in Kashipur Joyful Suicide Mystery
Image: New revelations in Kashipur Joyful Suicide Mystery

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर जिले का काशीपुर क्षेत्र। पिछले हफ्ते यहां 19 साल के एक लड़के ने खुदकुशी कर ली थी। मरने वाले किशोर का नाम हर्षित था। बीते रविवार को हर्षित अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हर्षित की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई थी। खुदकुशी के पीछे एक वजह प्रेम-प्रसंग भी बताई जा रही थी। ये आशंका अब सच साबित हुई है। हर्षित खुदकुशी मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हर्षित ने खुदकुशी से पहले वॉट्सएप पर अपनी गर्लफ्रेंड से बात की थी। वॉट्सएप पर ही उसकी गर्लफ्रेंड ने हर्षित की खुदकुशी का लाइव वीडियो भी देखा था। वॉट्सएप चैटिंग में किशोर ने अपनी मौत के लिए गर्लफ्रेंड, उसकी सहेली और एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। आगे पढ़िए इस बारे में कुछ खास बातें

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: सड़क पर पलटा मैक्स वाहन..हादसे में 2 बच्चों समेत 7 लोग घायल
इस मामले में हर्षित के पिता मनोज शर्मा ने दो युवतियों समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के पिता मनोज शर्मा ने कहा कि पड़ोस में रहने वाली युवती, उसकी सहेली और टांडा उज्जैन का रहने वाला एक युवक हर्षित को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। जिस वजह से उसे खुदकुशी के लिए मजबूर होना पड़ा। मरने से पहले हर्षित ने वॉट्सएप चैटिंग के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज में लिखा है कि तुम सब जेल जाओगे। हर्षित की गर्लफ्रेंड ने उसे लाइव वीडियो के जरिए फांसी पर लटकते हुए देखा था। मनोज शर्मा ने बताया कि उनके बेटे का मोबाइल खराब हो गया था। जिस वजह से वो अपनी मां का मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था। अब आगे की खबर पढ़िए...जो कि कई सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें - ‘अब उत्तराखंड में अपने गांव लौट आओ धोनी, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करो’
बेटे की मौत के बाद शनिवार को उन्होंने मोबाइल चेक किया तो उन्हें बेटे और उसकी कथित गर्लफ्रेंड के बीच हुई बातचीत के बारे में पता चला। इस बातचीत के दौरान हर्षित ने युवती, उसकी सहेली और एक अन्य युवक को खुदकुशी के लिए मजबूर करने की बात लिखी है। उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर आत्महत्या का लाइव भी किया, जिसे उसकी प्रेमिका ने देखा था। बहरहाल हर्षित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि काशीपुर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले 19 साल के हर्षित ने 9 अगस्त को अपने घर में फांसी लगा ली थी। अब सवाल ये ही है कि आखिर इस मामले का पूरा सच क्या है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है। देखना है कि आगे क्या होता है।