वाह उत्तराखंड...DM ने भरी फीस, अब इंजीनियरिंग पूरी करेगी गरीब घर की होनहार बेटी

गरीब छात्रा कनिका जोशी को आखिरकार मदद मिल गई। अब ये बेटी जिलाधिकारी की मदद से अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखेगी
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
DM Savin Bansal: DM Savin Bansal helped Kanika Joshi
Image: DM Savin Bansal helped Kanika Joshi

पिथौरागढ़: कोटाबाग की गरीब छात्रा कनिका जोशी को आखिरकार मदद मिल गई। अब ये बेटी जिलाधिकारी की मदद से अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखेगी। कनिका जोशी पिथोरागढ़ के सीमान्त इंजीनियरिंग काॅलेज में कंप्यूटर साईस अन्तिम वर्ष की छात्रा है। वो अपनी फीस नही भर पा रही थी। कनिका ने जिलाधिकारी सविन बंसल से सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार की थी। जिस पर बच्चियों की शिक्षा के प्रति संजीदा जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को कनिका खाते में 59716 की धनराशि काॅलेज फीस हेतु जमा कराई। कोटाबाग की कनिका जोशी के परिवार की स्थिति कोरोना माहमारी की वजह से काफी मुश्किलों में आ गयी थी। कोटाबाग के आंवलाकोट में एक गरीब किसान की बेटी कनिका पिथौरागढ़ के सीमान्त इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान के आखिरी वर्ष की छात्रा है। 4 भाई बहनों में सबसे बड़ी कनिका की शिक्षा के लिए उसके पिताजी ने बैंक से लोन लिया था। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - आज उत्तराखंड के 3 जिलों में कहर ढा सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
आर्थिक समस्या के कारण कनिका समय से अपनी फीस जमा नही कर पा रही थीं। थक-हार कर और शिक्षा छूट जाने के डर से कनिका ने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के जरिये जिलाधिकारी से मदद के लिए गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी को जैसे ही पता चला उन्होंने कनिका के बारे में पता करवाया। इसके बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी कोटाबाग के जरिये कनिका की शिक्षा के लिए आवश्यक धनराशि का पता लगवाया। इसके बाद कनिका के खाते में 17 अगस्त को 59716 रुपये धनराशि उपलब्ध करायी। अब कनिका जिलाधिकारी के इस प्रयास के जरिये अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएगी। कनिका ने जिलाधिकारी सविन बंसल कोे अपना आदर्श बताते हुवे इंजीनियरिंग की पढ़ाई की रुकावट को दूर करने हेतु बहुत बहुत धन्यवाद दिया तथा अपने जीवन में गरीब विद्यार्थियों की मदद करने का भी आश्वासन भी दिया है।